Video: आ गया भोजपुरिया सलमान खान, 'दबंग सरकार' का ट्रेलर हुआ रिलीज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2018 18:30 IST2018-05-28T18:30:13+5:302018-05-28T18:30:13+5:30
भोजपुरी सिनेमा के फैस के लिए एक दमदार फिल्म जल्द आने वाली है। ये फिल्म भोजपुरी सुपरस्टार भोजपुरिया की है जिसको देखकर फैस दीवाना हो जाएंगे।

Video: आ गया भोजपुरिया सलमान खान, 'दबंग सरकार' का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई, 28 मई : भोजपुरी सिनेमा के फैस के लिए एक दमदार फिल्म जल्द आने वाली है। ये फिल्म भोजपुरी सुपरस्टार भोजपुरिया की है जिसको देखकर फैस दीवाना हो जाएंगे। ऐसे में भोजपुरिया सितारे भी दर्शकों की मांग पर खरा उतरने में जरा भी कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कारण से भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने अपनी नई फिल्म के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है।
खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'दबंग सरकार' का फर्स्ट लुक हाल ही में फैस को दीवाना कर चुका है। फिल्म के पहले लुक के बाद अब इस फिल्म का नया टीजर सामने आया है। इस टीजर में खेसारीलाल जबरदस्त एक्सरसाइज करते और बॉडी बनाते नजर आ रहे हैं। उनका इस तरह का लुक फैन्स ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।
खेसारीलाल अपनी इस आगामी फिल्म में एक दम नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बार सलमान खान और अजय देवगन की तरह मूंछ रखे हुए हैं। इतना ही नहीं यशी फिल्म्स द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस 40 सेकेंड के टीजर में यह भोजपुरिया सितारा जबरदस्त पसीना बहाता नजर आ रहा है। टीजर ने आते ही धमाल मचा दिया है।
फैंस ने इस टीजर को देखना के बाद खेसारीलाल की तुलना सलमान खान से कर दी है। वहीं, दबंग सरकार को भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म मना जा रहा है।फिल्म ‘दबंग सरकार’ लोगों के बीच भोजपुरी के लिए सकारात्मक सोच लाने की कोशिश है।