Pics: महबूब स्टूडियो के बाहर इस अंदाज़ में नजर आईं कृति सेनन
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 16:54 IST2018-06-27T16:54:31+5:302018-06-27T16:54:31+5:30

बरेली की बर्फी के बाद कृति सेनन जल्द ही बड़े पर्दे में धमाल मचाने को तैयार हैं।

खबरों की मानें तो कृति जल्द ही 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में कृति पहली बार किसी कॉमेडी फिल्म में काम करती नजर आएंगी।

फिल्म वैसे तो साल 2019 की दीवाली पर रिलीज होगी।

इससे पहले कृति सेनन 'अर्जुन पटियाला' और 'पानीपत 'में अदाकारी करती दिखेंगी।

'हाउसफुल 4' में कृति अक्षय के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।

कृति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरोपंती' से की थी।

इस फिल्म में उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।

















