लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कहा-राफेल सौदे में चवन्नी तक का नहीं हुआ घोटाला, कांग्रेस पार्टी लगा रही है झूठे आरोप 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2019 15:39 IST

शाह ने कहा कि वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें चली लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के स्वास्थ्य की कभी चिंता नहीं की, मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार (6 जनवरी) को दादर एवं नागर हवेली के दौरे पर है, जहां उन्होंने  सिल्वासा में कांग्रेस पार्टी पर राफेल मुद्दे पर झूठ बोलने और गरीबों के स्वास्थ्य की कोई चिंता न करने को लेकर निशाना साधा। साथ ही साथ कांग्रेस को घोटाला करने वाली पार्टी करार दिया है। 

उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं है, कांग्रेस पार्टी झूठे आरोप लगा रही है और कल देश की रक्षा मंत्री ने देश की संसद में कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा भी साबित कर दिया है।

शाह ने कहा कि वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें चली लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के स्वास्थ्य की कभी चिंता नहीं की, मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 4.5 साल में मोदी सरकार ने देश के हर क्षेत्र में काम करने का काम किया है। देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम और देश का गौरव बढ़ाने का काम हमने किया है। हमारे लिए भारत माता की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, उसके बाद हमारे लिए चुनाव जीतना आता है। 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हम पर आरोप लगा रही है, लेकिन देश की जनता सब जानती है वो कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। देश को मोदी जी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चाहिए नाकि कोई मजबूर सरकार।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद 55 सालों तक कांग्रेस ने भारत को लूटने का काम किया: सम्राट चौधरी

भारतVIDEO: राहुल गांधी ने GOAT इंडिया टूर के दौरान उप्पल स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात

भारतKerala local body polls: केरल निकाय चुनाव में जीत पर कांग्रेस ने कहा- ‘लाल किलों’ के ढहने की हुई शुरुआत

भारतBJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?

भारतछत्तीसगढ़ के 7 जिलों वाले बस्तर संभाग को अगले 5 वर्षों में सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाने का संकल्प, अमित शाह बोले- नक्सलवाद से किसी को फायदा नहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा