'एक हजारों में मेरी बहना है' की बड़ी बीजी का निधन, निया शर्मा ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2021 09:48 IST2021-06-07T10:15:14+5:302021-06-08T09:48:38+5:30
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बीजी को श्रद्धांजलि स्वरूप कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने लिखा- RIP बड़ी बीजी, आप बहुत याद आएंगी।

'एक हजारों में मेरी बहना है' की बड़ी बीजी का निधन, निया शर्मा ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहन है की बड़ी बीजी यानी तरला जोशी का निधन हो गया है। तरला जोशी ने कई टीवी शोज में बा की भूमिका निभाई थी। तरला जोशी के निधन पर एक हजारों...की मानवी यानी निया शर्मा ने खास श्रद्धांजलि दी है।
निया शर्मा ने ऐसी दी श्रद्धांजलि
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बीजी को श्रद्धांजलि स्वरूप कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने लिखा- RIP बड़ी बीजी, आप बहुत याद आएंगी। वहीं दूसरी तस्वीर के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। एक फोटोज के कैप्शन में निया ने लिखा- तरला जी आप हमेशा हमारी बड़ी बीजी रहेंगी।
गौरतलब है कि एक हजारों में मेरी बहना है साल 2011 में स्टार प्लस चैनल पर लॉन्च किया गया था। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। तरला जोशी ने इस सीरियल में जीविका और मानवी (क्रिस्टल और निया) की दादी की भूमिका निभाई थी। निया शर्मा के अलावा इस सीरियल में क्रिस्टल डिसूजा भी अहम भूमिका में थीं. क्रिस्टल और निया ने दो सगी बहनों का किरदार किया था।
इन शोज में किया तरला जोशी ने काम
तरला जोशी को साराभाई वर्सेज साराभाई और बंदिनी जैसे शोज में देखा गया था। बंदिनी में वो वसुधा बेन की भूमिका निभाई थी वहीं साराभाई वर्सेज साराभाई में वो इंद्रवदन की मां का किरदार निभाया था।