पोर्न स्टार बनने के लिए अफगानी लड़की ने छोड़ा अपना देश और इस्लाम धर्म, जानें यास्मीना की पूरी कहानी
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 13, 2018 14:35 IST2018-08-13T14:35:53+5:302018-08-13T14:35:53+5:30
अफगानिस्तान की पोर्नस्टार यास्मीना अली ने बताया कि अपने इस्लाम धर्म में काफी घुटन महसूस होती थी। वह वहां अपने आप को कैद पाती थी।

पोर्न स्टार बनने के लिए अफगानी लड़की ने छोड़ा अपना देश और इस्लाम धर्म, जानें यास्मीना की पूरी कहानी
आंचल सिंह
काबुल, 13 अगस्त: अफगानिस्तान की पोर्नस्टार यास्मीना अली ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी कहानी बयां किया। उन्होंने बताया 'आज के जमाने में भी अफगानिस्तान में लड़कियों को अपने सपने पूरे करना बहुत ही मुश्किल काम हैं। उन्होंने बताया कि पोर्न स्टार बनने के लिए उन्होंने अपना देश और धर्म इस्लाम छोड़ दिया। अब वह पोर्न फिल्मों में काम करती है। इसपर उन्होंने बताया कि वह अपने काम से काफी खुश है और इसके लिए अपना देश छोड़ने का काई गम नही है।
यास्मीना अली ने कहा 'मैंने अपनी आज़ादी के लिए धर्म छोड़ा था। अगर मैंने अपना धर्म नहीं छोड़ा होता तो मैं कभी अपने सपने पूरे नहीं कर पाती। यास्मीना की मानें तो धर्म छोड़ने के बाद ही उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक काम करने का मौका मिला है। बता दें कि यास्मीना अली एक बहुत ही मशहूर पोर्न स्टार है।
इंटरव्यू के दौरान यास्मीना ने बताया 'जब वह पैदा हुई थी तब अफगानिस्तान जंग से ऊभर रहा था इसके चलते वहां एक खौफनाक मंजर था। उस जंग के बाद से ही अफगानिस्तान तालिबान के शासन में रहा है। वहां महिलाऐं सिर्फ घर में रहती थी और अपनी मर्जी से कुछ नही कर सकती थी।
उन्होंने कहा 'ऐसे माहौल में अपने सपने पूरे कर पाना नामुकिन था।' इसलिए उन्होंने नौ साल की उम्र में अपना देश अफगानिस्तान छोड़ ब्रिटेन चली गई थी। यहां यास्मीना ने किसी अन्य धर्म में शादी की। उनके पति का नास्तिक यहूदी है। वह प्रोफेश्नल न्यूड फोटोग्राफर है। यास्मीना ने बताया कि उन्होंने अपने पति द्वारा खिचीं तस्वीरें कई पोर्न कंपनियों को भेजी जिसके बाद से यास्मीना को काम मिलने लगा।
यास्मीना बताती हैं कि उन्हें अपने इस्लाम धर्म में काफी गुटन महसूस होती थी। वह वहां अपने आप को कैद पाती थी। उन्होंने कहा 'कोई भी उन पर बंदिश नही लगा सकता है। ना कोई यह तय कर सकता है कि वह अपनी जिंदगी कैसे जिएं और क्या पहने। यास्मीना ने यह भी बताया कि उन्हें ब्रिटेन जाने के बाद अपना हक मिला। यास्मीना की माने पोर्न इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से इस इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया है और अब वह एक मशहूर पोर्न स्टार है।
(आंचल सिंह लोकमत न्यूज़ में इंटर्न है)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!